Site icon Memoirs Publishing

इस एक्ट्रेस ने 48 साल की उम्र में रचाई दूसरी सगाई, पिता कर चुके हैं चार शादियां!

मुंबई

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशलाइट पूजा बेदी दूसरी शादी करने वाली हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रेक्टर के साथ सगाई कर ली है। हालांकि शादी की डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल पूजा शादी कर सकती हैं। मानेक के साथ पूजा कई साल से रिलेशनशिप में हैं। वो उनके कॉलेज सीनियर हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफ़ी समय बिताया है। पूजा ने 1990 में फ़रहान फ़र्नीचरवाला से शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे आलिया और उमर हैं। यह शादी लगभग 10 साल चली थी। 2003 में दोनों का तलाक़ हो गया था।

Exit mobile version