Site icon Memoirs Publishing

पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार

संवाददाता

सहारनपुर- पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी को आज यूपी के सहारनपुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया।एक कश्मीर के कुलगामा और दूसरा नून मई यारी पुरा जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर का रहने वाला है।जिनके नाम शाहनवाज़ तेली पुत्र गुलामहासन तेली व दूसरे का नाम आकिब अहमद मलिक पुत्र मोहम्मद अकबर है।जिन्हें यूपी के देवबंद से यूपी ATS ने गिरफ्तार किया ।

पुलिस ने कहा है कि ये आतंकी जैश के लिए आतंकियों की भर्ती करने काम करता है. ये भी खबर है कि इसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है. ये गिरफ्तारी सहारनपुर एटीएस ने की है. एटीएस की टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।दोनों के कब्जे से 2 पिस्टल व् 30 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है दोनों आतंकी संग़ठन जैश ए मोहम्मद के सक्रीय सदस्य है।

Exit mobile version