Site icon Memoirs Publishing

स्वामी हंसदेवाचार्य का सड़क हादसे में निधन, संतों में शोक की लहर

हरिद्वार ब्यूरो

 

स्वामी हंसदेवाचार्य का आज सुबह सड़क हादसे में निधन हो गया है। प्रयागराज से हरिद्वार जाते समय उन्नाव में स्वामी हंसदेवाचार्य की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में लखनऊ ले जाया गया। यहां लखनऊ के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। स्वामी हंसदेवाचार्य के साथ गाड़ी में तीन और लोग मौजूद थे, जो सुरक्षित बच गए हैं। स्वामी हंसदेवाचार्य बैरागियों के मुखिया थे और साथ ही राम मंदिर निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे थे। स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि, शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, आनंद गिरि, सतुआ बाबा संतोष शास्त्री आदि ने शोक जताया। मिली जानकारी के अनुसार, स्वामी हंसदेवाचार्य का पोस्टमार्टम लखनऊ  पीजीआई में किया जाएगा।

Exit mobile version