Site icon Memoirs Publishing

दिग्गज नेता चौधरी यशवीर सिंह ने कांग्रेस का हाथ झटका,लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को यह बड़ा झटका, पड़ेगा चुनाव पर प्रभाव

 

हरिद्वार ब्यूरो अमित मंगोलिया
भगवानपुर प्रभारी मो मुकर्रम मलिक

रुड़की । पूर्व विधायक एवं किसान नेता चौधरी यशवीर ने कांग्रेस का हाथ झटक दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका नही निभा पा रही है और जनहित की लड़ाई लड़ने में भी नाकाम साबित हुई है। रुड़की में दिल्ली रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में चौधरी यशवीर ने समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया। कांग्रेस छोड़ने वालों में करीब आधा दर्जन कांग्रेस पदाधिकारी, प्रधान और पूर्व प्रधान भी शामिल है। वार्ता में चौधरी यशवीर ने कहा कि आज कांग्रेस अंतर्कलह में फंसी है। उन्होंने कहा दो गुटों में बंटी कांग्रेस में जूझना मेरी जैसी राजनीति करने वालों को शोभा नही देता।चौधरी यशवीर ने कहा कि कांग्रेस आज विपक्ष की भूमिका भी ठीक से नही निभा पा रही है किसान मजदूर बेहाल है और उनकी आवाज उठाने वाला कोई नही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा निकाली गई गंगा गन्ना यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह यात्रा भी केवल एक दिखावा मात्र रही जो झबरेड़ा से शुरू होकर हरिद्वार में खत्म हो गई। पार्टी नेताओं ने धरातल पर उतरकर आंदोलन तक नही किया। उन्होने कहा कि एक दो दिन में समर्थकों के साथ बड़ी बैठक कर तय किया जाएगा कि अब किस पार्टी में जाएंगे

Exit mobile version