Site icon Memoirs Publishing

होली त्योहार को लेकर बभनी थाना परिषर में हुई पीस कमेटी की बैठक, की गई शांति की अपील

 

शकीर अख्तर-सोनभद्र
सहसंपादक अमित मंगोलियस

*सोनभद्र।* आगामी 21 मार्च को होली के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए बभनी थाना परिसर में सोमवार को उप निरीक्षक संजय कुमार पाल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहूत की गयी।बैठक में संजय कुमार पाल ने कहा कि होली आपसी सदभाव ,भाईचारा व प्रेम का त्योहार है। इसे सौहार्द पूर्वक मिलकर मनाए।शांति व्यवस्था में कही से भी गड़बड़ी उत्पन्न न हो।अगर कही भी गड़बड़ी होती है या होने की संभावना हो तो तुरंत उसकी सूचना प्रशासन को दे। जिससे उस पर समय रहते काबू किया जा सके।बैठक में गणमान्य लोगों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे।जिसमें बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से मिले इसके लिए परिचर्चा की गयीं।

*पुलिस रख रही है सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर पैनी नजर*

उप निरीक्षक संजय कुमार पाल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू है।त्योहार को सौहार्द से मनाए कही भी शांति व्यवस्था में खलल पैदा न हो।इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी।इस मौके पर विभिन्न ग्राम सभा के ग्राम प्रधान,सम्मानित ग्रामीण,नेता के साथ काफी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Exit mobile version