Site icon Memoirs Publishing

कलियर में धड़ल्ले से चल रहा गैस रिफलिंग का अवैध कारोबार-कब होगी कार्रवाई

 

इरफान अहमद

 

पिरान कलियर। कलियर क्षेत्र में गैस का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। गैस माफ़िया घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस रिफलिंग का कार्य कर रहे है ये अवैध कारोबार क्षेत्र में कई जगहों पर किया जा रहा है।आपूर्ति विभाग के अधिकारीयो का इस और ध्यान नही जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कलियर क्षेत्र में कई जगह गैस रिफलिंग का अवैध कारोबार खूब धड़ल्ले से चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से भी ये अवैध कारोबार बेहद हानिकारक है। गैस एजेंसियों पर सेटिंग गेटिंग करके कुछ गैस माफ़िया गैस सिलेंडर उपलब्ध करा लेते है। और गैस रिफलिंग करते है। कई बार स्थानीय व बाहरी पुलिस ने गैस रिफलिंग पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजा था। लेकिन कुछ समय से ये अवैध कारोबार खूब फ़लफूल रहा है। छोटे सिलेंडरों में गैस रिफलिंग की जा रही है। जो बेहद ख़तरनाक साबित हो सकती है। कई बार दरग़ाह परिसर और दरगाह क्षेत्र में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग चुकी है।सिलेंडरों में आग लगने से बड़ा हादसा होने से बच जाता है।समय समय स्थानीय प्रशासन अभियान चलाकर गैस माफियाओं पर शिकंजा कसता है लेकिन कुछ समय बाद भी गैस माफ़िया फिर से गैस रिफलिंग के काले कारोबार को करने लगते है। इस सम्बंध में एएसडीएम रविन्द्र बिष्ट का कहना है कि गैस रिफलिंग के अवैध कारोबार की शिकायत मिली है।जल्द ही अभियान चलाकर गैस के अवैध कारोबार करने वालो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।और गैस गोदामो की भी चैकिंग की जा रही है।

Exit mobile version