Site icon Memoirs Publishing

लोक सभा सीट हरिद्वार पर महिलाओं को मिले टिकट रीनू कश्यप

 

इरफान अहमद

रुड़की आज विधान सभा झबरेडा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ अर्जुन कश्यप ने की, इस पर उन्होंने कहा कि लोक सभा पर इस बार स्थानीय व्यक्ति को ही मैदान में उतारा जाये।डॉ बृजमोहन कश्यप ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए महिलाओं का आगे आना जरुरी है। इसलिए महिलाओ को मौका मिलना चाहिए बैठक को संबोधित करते हुए लोक सभा सीट हरिद्वार की प्रबल दावेदार कु. रीनू कश्यप ने कहा की हम महिलाओ को भी भागीदारी मिलनी चाहिए इस बार कोई पार्टी अगर हम महिलाओ को भागीदारी नही देते है। हमे किसी भी पार्टी से टिकट नही मिलता है तो मै अपनी महिलाओ को साथ लेकर पर्दशन कर धरना देंगे।महिला हक़ में सड़कों पर उतरकर हर पार्टी का विरोध करेंगे। बैठक में मंदीप कश्यप, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, राजा, अजय कुमार, नितिन कश्यप, सुन्दर कश्यप, राजबीर कश्यप,कविता पटवाल, बबली त्यागी,हेमलता,अतुल कश्यप,सेठपाल, मैंनपाल सिंह शशि कश्यप आदि मौजूद रहे

Exit mobile version