Site icon Memoirs Publishing

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी-सात गिरफ्तार-नकदी बरामद

इरफान अहमद
रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई बाड़ी करने वाले सात सटोरियों को हजारों रुपये की नकदी व पेन कापी समेत गिरफ्तार किया है जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा दिया गया।रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि कोतवाली क्षेत्र के लाल कुर्ती में सट्टे की खाईबाड़ी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जिस पर कोतवाली पुलिस टीम ने मंगलवार की रात्रि लाल कुर्ती में पानी की टंकी के पास सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए इमरान पुत्र अबरार लाल कुर्ती, राजू पुत्र स्व. जियालाल लाल कुर्ती, इकबाल पुत्र माजिद लाल कुर्ती, उदय सिंह पुत्र मामचंद सुनहरा रोड इंद्र विहार, बृजेश पुत्र इलमचंद भूरानी के लक्सर, जाहिद पुत्र अलीहसन मिलाप नगर ढंडेरा,साकिर खान पुत्र जाकिर हुसैन मुरादाबाद हाल निवासी लाल कुर्ती रुड़की को गिरफ्तार किया हैजिसके पास से मोबाइल फोन,पेन, कॉपी, एवं केलकुलेटर समान भी पुलिस टीम ने बरामद किया है। सटोरियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अंकुर शर्मा, का.विनोद चपराना, सचिन अहलावत, लाईक अहमद, भीम दत्त,द्वारिका प्रसाद, भरत सिंह, सोहन सिंह ,शामिल रहे। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया

Exit mobile version