Site icon Memoirs Publishing

पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के द्वारा सभी को शांतिपूर्वक ईद मनाने के लिए निर्देशित किया

सह संपादक अमित मंगोलिया
संपादक पीयूष वालिया

आज दिनांक 29 मई 2019 को ज्वालापुर कोतवाली परिसर में ईद त्योहार को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई जिसके अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा की गई मीटिंग में मुख्य रूप से सीओ सदर श्री आयुष अग्रवाल (भारतीय पुलिस सेवा)प्रशिक्षु डिप्टी एसपी श्री अंकुश मिश्रा ,निरीक्षक मनोज मनवाल, चौकी प्रभारी बाजार रेल विद्युत विभाग ,नगर निगम व राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार श्री सैनी आदि इसके अतिरिक्त ज्वालापुर व्यापार मंडल से श्री आशीष मेहता, विपिन गुप्ता, श्री मंगल नईम कुरैशी,संजय राजौरा, रवि बहादुर, चौधरी बलजीत सिंह पार्षद इसरार अहमद ,पार्षद नेपाल सिंह ,जोली प्रजापति,शहीद गाड़ा ,चम्मन पीर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के द्वारा सभी को शांतिपूर्वक ईद मनाने के लिए निर्देशित किया गया और सुरक्षा की दृष्टि से सभी नागरिकों को पूर्ण सुरक्षा हेतु आश्वस्त किया गया नगर निगम विद्युत विभाग व राजस्व विभाग के द्वारा भी किसी भी प्रकार की बाधा त्योहार में ना आने के संबंध में सभी उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया गया

Exit mobile version