Site icon Memoirs Publishing

डॉ विजय ने की भाजपा में मेयर टिकट की दावेदारी, बड़ी ही राजनीतिक सूझबूझ वाले नेता माने जाते हैं डॉ विजय, पार्टी के पुराने नेताओं में है शुमार

रुडकी रिपोटर इरफान अहमद

रुड़की । भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विजय सैनी ने मेयर पद के टिकट पर दावेदारी की है। डॉ विजय सैनी भाजपा के बड़े ही सूझबूझ वाले नेता माने जाते हैं। अयोध्या कार सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डॉ विजय सैनी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में भी विशेष भागीदारी निभाई। देखा जाए तो उन्हें करीब 40 वर्ष की सक्रिय राजनीति का अनुभव है। इस बीच उनके द्वारा विधानसभा, लोकसभा जिला पंचायत ब्लॉक प्रमुख निकाय सहकारिता के तमाम चुनाव लड़ाए गए। डॉ विजय सैनी की मेयर पद पर दावेदारी से पिछले चार-पांच दिन से नगर निगम की सियासत में खासी हलचल है। जानकारी मिल रही है कि डॉक्टर विजय सैनी ने पिछले 1 सप्ताह के भीतर भाजपा के तमाम नेताओं से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने 3 दर्जन से अधिक स्थानीय नेताओं से बातचीत की और 1 दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेताओं से मेयर पद के टिकट की दावेदारी पर विशेष मंत्रणा की। इसमें मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर उनके द्वारा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व दायित्व धारी श्यामवीर सिंह सैनी पिरान कलियर विधानसभा से चुनाव लड़े जय भगवान सैनी प्रधानाचार्य मनोज सैनी भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कल्पना सैनी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान और वरिष्ठ नेताओं में उनके द्वारा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल के सांसद अजय भट्ट भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ,मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ नरेंद्र सिंह, भाजपा के जिला प्रभारी विनय रोहिला से बातचीत की गई। डॉक्टर विजय सैनी ने इस दौरान भाजपा में मेयर टिकट के अन्य दावेदारों से भी बातचीत कर उन्हें अपने पक्ष में लामबंद करने के प्रयास भी किए हैं। जिसमें उन्होंने पांच छह दावेदारों से उनके आवासों पर बैठकर लंबी बातचीत की।

जानकारी यह भी मिल रही है कि कुछ दावेदारों ने मेयर टिकट के लिए डॉक्टर विजय सैनी की दावेदारी का समर्थन भी कर दिया है। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया है कि समय आने पर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के समक्ष वह उनके टिकट की दावेदारी का खुलकर समर्थन करेंगे। बता दे कि जातीय समीकरण के हिसाब से भी रुड़की नगर निगम मेयर के टिकट पर डॉ विजय सैनी की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। हालांकि भाजपा में मेयर टिकट के दावेदारों की संख्या 2 दर्जन से अधिक है। यह अलग बात है कि इन दो दर्जन दावेदारों में से डेढ़ दर्जन दावेदारों की दावेदारी पार्टी के दिग्गज नेता प्रथम दृष्टया ही रिजेक्ट कर चुके हैं। वैश्य समाज में ही भाजपा टिकट के मात्र दो दावेदार रह गए हैं। ब्राह्मण समाज में एक नेता की ही दावेदारी शेष रह गई है। सैनी समाज से भी एक ही दावेदारी हैं।पंजाबी समाज से भाजपा टिकट की दावेदारी तो कई नेताओं की थी लेकिन पार्टी स्तर पर एक समीकरण के तहत मात्र एक नाम पर ही चर्चा संभव है। पार्टी हाईकमान की कोशिश निर्विवाद छवि वाले नेता को ही चुनाव मैदान में उतारने की है।

Share this content:

Exit mobile version