Site icon Memoirs Publishing

कांग्रेस किसान जिलाध्यक्ष का भगवानपुर में हुआ स्वागत कहा किसान हित में हर स्तर पर लड़ी जाएगी लड़ाई

भगवानपुर में हुआ कांग्रेस किसान जिलाध्यक्ष का स्वागत, कहा किसान हित में हर स्तर पर लड़ी जाएगी लड़ाई
img-20191221-wa0074-768x364-28633795314418817475 कांग्रेस किसान जिलाध्यक्ष का भगवानपुर में हुआ स्वागत कहा किसान हित में हर स्तर पर लड़ी जाएगी लड़ाई
मीडिया प्रभारी डॉ मो मुकर्रम मलिक सह संपादक अमित मंगोलिया भगवानपुर । गुरुवार को भगवानपुर विधायक ममता राकेश के कार्यालय पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार का कार्यकताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने सेठपाल परमार को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों की पार्टी हैं। इस अवसर जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई को हर स्तर पर लड़ेगी। किसानों के वोट से सत्ता हासिल करने वाले भाजपा नेता किसानों के साथ सियासत कर रहे हैं। आश्चर्य यह है कि हर मोड़ पर किसानों को धोखा देने के बाद भी किसानों का हमदर्द होने का ढोंग रच रहे हैं। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री राव फरमूद, युवा नेता अभिषेक राकेश, सलीम अहमद, नासीर प्रवेज, अमित कुमार, सुशील पेगोवाल, नदीम गोरी,आदिल, देशराज प्रधान, भोपाल सैनी, गोरव चौधरी, महीपाल प्रधान,नीरज, इमरान आदि मौजूद रहे
Exit mobile version