Site icon Memoirs Publishing

गन्ने का भुगतान तेजी से कराए जाने के निर्देश

प्रभारी डॉ मो मुकर्रम मलिक
सह संपादक अमित मंगोलिया

मंगलौर । मंगलवार को लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति लिo में के चेयरमैन प्रतिनिधि एवं जिला सहकारी बैंक के निदेशक सुशील राठी ने समिति के सचिव जय सिंह संचालक अनिल कुमार, शहीद अहमद, बृजपाल सिंह, राजदीप सिंह के साथ उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी के गन्ना परिसर का निरिक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर व कैंटीन में फैली गन्दगी पर नाराजगी व्यक्त की तथा गन्ना किसानों के लिए अलाव जलवाने, यार्ड की सफाई, किसानों के ठहरने की व्यवस्था, शौचालय बनवाने, गत वर्ष का बकाया एवं वर्तमान सत्र का भुगतान कराने एवं बुग्गी के आने के रास्ते को ठीक कराने के मिल प्रबंधन को निर्देश दिए। गन्ना किसानों की सुविधा के लिए समिति का एक कर्मचारी मिल यार्ड परिसर में बैठने के निर्देश सचिव को दिए है। जो कि पर्ची की तिथि ख़तम हो जाने पर पर्ची को वहीं जमा कर लेगा, इस अवसर पर मिल के अधिकारी अनिल सिंह, जनवीर राणा, राजेंद्र सिंह, समेत कर्मचारी गण तथा प्रधान सूर्यवीर मालिक, क्रय-विक्रय समिति के चेयरमैन राजवीर सिंह, बिट्टू चेयरमैन, उपेंद्र सिंह, मांगेराम सिरोही, प्रमोद कुमार, पारुल कुमार, सचिन कुमार समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे

Exit mobile version