Site icon Memoirs Publishing

महिला मंडल द्वारा सूर्यग्रहण पर गर्म वस्त्र वितरण

सहसंपादक अमित मंगोलिया
संपादक पीयूष वालिया
हरिद्वार : पिछले लगभग 50 वर्षों से संस्कृति रक्षा व समाज उत्थान के लिए संतश्री आशारामजी बापू द्वारा अनेक कार्य किये गये हैं। समाज के सभी वर्गों के लिये उनका अमूल्य योगदान है। चाहे युवा पीढ़ी हो, महिला वर्ग हो, बच्चे हों या पिछड़ा एवं गरीब वर्ग। सभी लाभान्वित हुए हैं। बापूजी के सत्संग से महिलायें इतनी सक्षम हो गई हैं कि अब उनके द्वारा भी समाज सेवा के कार्य किये जा रहे हैं।

आश्रम मीडिया प्रभारी नीलू अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू धर्म में ग्रहण के बाद दान देने का अत्यंत महत्व है। पौष महीने की कड़कड़ाती ठंड में सूर्यग्रहण पूरा होने के बाद आश्रम हरिद्वार में महिला उत्थान मंडल द्वारा पिछड़ी व गरीब बस्ती के लगभग 100-125 बच्चों को गर्म इनर सूट, कैप, जुराबेेंं, मिठाई, दक्षिणा आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्रामप्रधान श्रीमती गीतांजलि जखमोला भी सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर कनिका, डा• सुधा, ऊषा, एकता, श्रीमति महेश्वरी, प्रदीप, कमल, लक्की, मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version