Site icon Memoirs Publishing

यातायात पुलिस रुड़की द्वारा 31 वे सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

यातायात पुलिस रुड़की द्वारा 31 वे सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभIMG-20200111-WA0025-300x188 यातायात पुलिस रुड़की द्वारा 31 वे सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
दिनांक 11-01-2020 से 17-01-2020 तक 31 वा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने के क्रम में आज दिनांक 11-01-2020 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री स्वप्न किशोर महोदय के द्वारा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुड़की महोदय के द्वारा रुड़की क्षेत्र में यातायात पुलिस रुड़की व सीपीयू रुड़की व पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर यातायात पुलिस लाइन रुड़की से रवाना किया गया इस अवसर पर रुड़की की समस्त सम्मानित जनता से यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में सहयोग करने की अपील की गई व नागरिकों को यातायात के संबंध में पोस्ट, बैनर,व स्लोगन के द्वारा जागरूक किया गया
जागरूकता रैली यातायात पुलिस लाइन रुड़की से पोलरिस चौक से बस अड्डा, एसडीम चौक ,मिलिट्री चौक ,गणेशपुर ,मालवीय चौक रामनगर चौक रामपुर चुंगी से चाव मंडी नया पुल से नगर निगम ,मलकपुर चुंगी, डम डम चौक रुड़की टॉकीज, से एसडीएम चौक पर समापन किया गया l

Exit mobile version