Site icon Memoirs Publishing

भारत का नक्शा गलत तरीके से दिखाने पर ट्विटर को देना होगा लिखित जवाब, यह है मामला

डाटा प्रोटेक्शन पर संयुक्त संसदीय समिति के सामने ट्विटर प्रतिनिधि पेश हुए. संयुक्त संसदीय समिति ने ट्विटर से भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाने पर लिखित जबाव मांगा है. ट्विटर ने लद्दाख को जिओ टैगिंग में चीन का हिस्सा दिखाया था.

समिति ने कहा- यह कानूनी रूप से आपराधिक मामला

समिति ने कहा कि यह कानूनी रूप से आपराधिक मामला है. ये भारत की संप्रभुता और अखंडता का खुला उल्लंघन है और इसमें सात साल तक की सजा का प्रावधान है.

ट्विटर की तरफ से कौन-कौन पेश हुए?

ट्विटर को अब लिखित जवाब देना है और बताना होगा कि कैसे उसने भारत के हिस्से लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाया है. ट्विटर की ओर से इस मामले में सगुप्ता कमरान, पल्लवी वालिया, मनविंदर बाली और आयुषी कपूर संसदीय समिति के सामने पेश हुई थीं.

Exit mobile version