गाडू घड़ा (तेल कलश) बसंत पंचमी के दिन राज दरबार पहुंचेगा – होगी बद्रीनाथ कपाट खुलने की तारीख का एलान

गाडू घड़ा (तेल कलश) बसंत पंचमी के दिन  राज दरबार पहुंचेगा – होगी बद्रीनाथ कपाट खुलने की तारीख का एलान 

लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर में पूजा-अर्चना के बाद श्री बदरीनाथ गाडू घडा ने नरेंद्र नगर टिहरी राजमहल के लिए प्रस्थान किया। वर्षों पुरानी परंपरा है कि जब गाडू घड़ा टिहरी नरेश के राज दरबार में वसंत पंचमी के पर्व पर पहुंचता है तब बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है। 

GDGDFGGG-300x158 गाडू घड़ा (तेल कलश) बसंत पंचमी के दिन  राज दरबार पहुंचेगा – होगी बद्रीनाथ कपाट खुलने की तारीख का एलान

डिम्मर लक्ष्मी नारायण मंदिर में शक्तीपीठ खांडू रेव के संरक्षण में मंदिर के पुजारी मोहन प्रसाद डिमरी ने प्रातःकालीन अभिषेक पूजा-शृंगार पूजा और बाल भोग पूजा कर गाडू घड़े को विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ टिहरी नरेश के राजदरबार नरेंद्र नगर के लिए विदा किया। डिमरी धार्मिक पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद डिमरी ने बताया कि गाडू घड़ा (तेल कलश) का टिहरी नरेश के राज दरबार में वसंत पंचमी के पर्व पर पहुंचने से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि  तय होने की वर्षों पुरानी परंपरा है। 

 

श्री बदरीनाथ डिम्मर उमट्टा पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने कहा 2021 की यत्रा के लिए धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया गाडू घड़ा के पांडुकेश्वर जोशीमठ से डिम्मर गांव पहुंचने पर शुरू हो चुकी है। बसंत पंचमी को गाडू घड़े की मौजूदगी में टिहरी नरेश के राजदरबार में पंडित पंचाग पूजा कर तिथि तय करते हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment