Site icon Memoirs Publishing

जीआईसी कुंभीचौड़ ने बलूनी पब्लिक स्कूल को एक्स्ट्रा टाइम के बाद पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हरा फाइनल ट्रॉफी जीती

जीआईसी कुंभीचौड़ ने बलूनी पब्लिक स्कूल को एक्स्ट्रा टाइम के बाद पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हरा फाइनल ट्रॉफी जीती

कोटद्वार। शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जीआईसी कुंभीचौड़ ने बलूनी पब्लिक स्कूल को एक्स्ट्रा टाइम के बाद पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हरा फाइनल ट्रॉफी अपने नाम करी। प्रतियोगिता के गोल्डन बूट गर्व थापा गोल्डन ग्लब्ज बलूनी पब्लिक स्कूल के प्रियांशु भंडारी बेस्ट फॉरवर्ड हैप्पी बर्थवाल उदयमान गोलकीपर विवेक कठेट गोल्डन बॉल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आकाश कुमार रहे। विजेता टीम को मुख्य अतिथि श्री शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली जी ने चमचमाती ट्रॉफी व 7000 हजार रुपए का इनाम दिया। मौके पर श्री धीरेंद्र कंडारी पारस पार्थसारथी श्री गिरिराज सिंह रावत श्री प्रेम सिंह रावत सिद्धार्थ रावत श्री सुनील रावत श्री भारत नेगी आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका में रजत नेगी अनीश नेगी व राजन गुसांई मौजूद रहे।मुकाबले का आंखों देखा हाल श्री मेहरबान सिंह नेगी व तरुण ईष्टवाल ने सुनाया।

Exit mobile version