Site icon Memoirs Publishing

एयर इंडिया को जल्द मिलेगा नया मालिक- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

एयर इंडिया को जल्द मिलेगा नया मालिक- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

नई दिल्ली, एएनआइ। देश की कई कंपनियां निजी हाथों में जा चुकी हैं। इस कड़ी में जल्द ही एयर इंडिया भी जल्द बिकने वाला है। माना जा रहा है कि एयर इंडिया का जल्द ही नया मालिक मिलेगा। इसके संकेत नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दे दिए हैं। एक बैठक में हरदीप पुरी ने कहा कि एअर इंडिया को जून के अंत तक नया मालिक मिल जाएगा। एक कार्यक्रम में बोलते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस साल मई में वित्तीय निविदा का चयन कर लिया जाएगा और जून में संभावित खरीदार की घोषणा कर दी जाएगी।

अपने ताजा बयान में पुरी ने बताया कि पिछली बैठक में सोमवार को यह निर्णय लिया गया था कि शॉर्टलिस्ट किए गए बोलीकर्ताओं (एयर इंडिया विनिवेश के लिए) को बता दिया गया है कि वह 64 दिनों के भीतर बोलीकर्ता में बता दिए जाएंगे।

जून तक होगी एयर इंडिया ब्रिकी

बैठक के बाद केंदीय मंत्री हरदीप सिह पुरी ने कहा कि सरकारी विमान के निजीकरण में कोविड काल के कारण देरी हो गई है। उन्होंने कहा कि, वित्तीय निविदा मंगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। सरकार ने इस साल के अंत तक एअर इंडिया की बिक्री की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया है। जून में नए मालिकों का चुनाव होने के बाद 6 महीने में एअर इंडिया का प्रबंधन सौंप निजी दिया जाएगा।

 

Exit mobile version