Site icon Memoirs Publishing

गैरसैंण को सीएम त्रिवेन्द्र का एक और तोहफा, बनेगा उत्तराखंड का तीसरा मंडल

गैरसैंण को सीएम त्रिवेन्द्र का एक और तोहफा, बनेगा उत्तराखंड का तीसरा मंडल

 

गैरसैंण: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं वर्ष 2021-22 के बजट में की हैं। गैरसैंण को उत्तराखंड का तीसरा मंडल बनाया जाएगा। अभी तक उत्तराखंड में केवल दो मंडल कुमायूं और गढ़वाल मंडल हैं। वहीं भराड़ीसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए एक माह में टाउन प्लानर की की नियुक्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।गैरसैंण  मंडल में चमोली, रूद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को शामिल किया जायेगा। गैरसैंण कमिश्नरी में कमिश्नर एवं डीआईजी की नियुक्ति की जायेगी।

Exit mobile version