Site icon Memoirs Publishing

17 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

17 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

 

गढ़वाल । केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा हो गई है। बाबा केदारनाथ के कपाट 17 मई को सुबह 5 बजे पूरे विधि विधान से खोले जाएंगे।

महाशिवरात्रि को केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की घोषणा हुई है। केदारनाथ धाम कपाट खोलने की तिथि की घोषणा के बाद तीर्थ पुरोहितों में खुशी की लहर है।

दूसरी तरफ महाशिवरात्रि को तमाम शिवमंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। हरिद्वार में पहला शाही स्नान चल रहा है। महाशिवरात्रि को महाकुंभ का ये पहला शाही स्नान है। हरिद्वार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Exit mobile version