Site icon Memoirs Publishing

भाजपा का सल्ट के पोखरी में कार्यकर्ता सम्मेलन

भाजपा का सल्ट के पोखरी में कार्यकर्ता सम्मेलन

 यशपाल, धन सिंह और सुरेश भट्ट ने की शिरकत

अल्मोड़ा 18 मार्च: सल्ट विधानसभा में होने वाले उपचुनावों में भाजपा जीत का परचम फहराएगी। कार्यकर्ता एकजुट रहे और पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें। सल्ट के विधायक स्व. सुरेंद्र जीना ने यहां के विकास के लिए जो सपने देखे हैं, उन्हें पूरा करने का जिम्मा अब हम सभी का है और उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
सल्ट के पोखरी में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनता के हितों को देखते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। जिनका लाभ आम आदमी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सल्ट के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं स्वीकृत की हैं। उनका लाभ आम आदमी तक पहुंचाएं और उनका व्यापक प्रचार प्रसार करें। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जनभावनाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। इसलिए यह जरूरी कि कार्यकर्ता पार्टी संगठन के लिए बिना कोई मतभेद रखे मजबूती से कार्य करें और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करें। उन्होंने भी सल्ट के विकास के प्रतिबद्धता को दोहराया और सल्ट को प्रदेश की आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने का भरोसा दिलाया। धन सिंह ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वायदे किए वह पूरे किए और चार साल में भाजपा ने जितना कार्य किया है। उतना आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं किया। पार्टी के महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि सल्ट उपचुनावों में पार्टी जनता का सम्मान करते हुए उम्मीदवार तय करेगी। उन्होंने बताया कि सल्ट में सफल सम्मेलन के बाद देहरादून में संगठन की मंत्रणा की जाएगी और जो भी निर्णय निकलेगा उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने चुनावों के लिए कमर कस लेने की बात भी कही। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने पार्टी नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व जिस कार्यकर्ता को टिकट देगी उसे जिताने के लिए कार्यकर्ता पूरे मेहनत से कार्य करेंगे।
सम्मेलन की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम बिष्ट ने की । इस मौके पर दर्जा प्राप्त मंत्री दिनेश मेहरा, महेश जीना, डा. यशपाल रावत

Share this content:

Exit mobile version