Site icon Memoirs Publishing

कार ने स्कूटर पर मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

कार ने स्कूटर पर मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
कार ने स्कूटर पर मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
कोटद्वार। थाना बढावपुर से कोटद्वार की तरफ आ रहे स्कूटर एवं विपरीत दिशा से आ रही कार की टक्कर से स्कूटर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है।
कोटद्वार थाना कोतलवाली पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बढावपुर थाना बिजनौर के ग्राम फूलबाग निवासी इरफान पुत्र मुन्ना अपने पुत्र फरमान के साथ स्कूटर में सवार होकर सनेह रोड से कोटद्वार की तरफ आ रहा था, तभी एक लाल रंग की कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर सवार इरफान सड़क पर गिर गया तथा गंभीर रूप से घायल हो गया, प्रत्यक्षदर्शियों ने इरफान को इलाज के लिए राजकीय बेस हास्पिटल ले जाया गया, जहां पर रास्ते में इरफान की मौत हो गयी, जबकि स्कूटर में पीछे बैठा हुआ मृतक का पुत्र फरमान घायल हो गया। एसआई संदीप शर्मा ने मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Exit mobile version