Site icon Memoirs Publishing

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हैं यूपी CM योगी के करीबी और मेरठ के दामाद

 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हैं यूपी CM योगी के करीबी और मेरठ के दामाद

पौड़ी-गढ़वाल सीट से बीजेपी के सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं।  देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगी और अब उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई जा रही है  । इसके पहले सुबह बीजेपी विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर फैसला होने के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने खुद इसका ऐलान किया। इससे पहले कल उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जीवन परिचय – तीरथ सिंह रावत का जन्म 9 अप्रैल 1964 को पौड़ी में हुआ था। वे 9 फरवरी 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष रहे। 2012 से 2017 तक विधायक भी रहे। वे 2007 में उत्तर प्र्देश विधान परिषद के सदस्य भी रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पौड़ी-गढ़वाल सीट से जीत दर्ज की थी और लोकसभा के सदस्य बने। आपको यहाँ ये भी बता दें कि सांसद और नवनियुक्त  मुख्यमंत्री तीरत सिंह रावत का विवाह पश्चिमी यूपी के मेरठ शहर की रहने वाली शिक्षिका रश्मि त्यागी से हुआ है जो अब रश्मि रावत हो चुकी है। संतान की बात करें तो रावत दंपत्ति की एक बेटी है। 

राजनैतिक अनुभव में तीरथ सिंह रावत का  सफरनामा – 

 56 साल के तीरथ सिंह रावत अभी गढ़वाल से सांसद हैं
1997 से 2002 तक यूपी विधान परिषद के सदस्य रहे
2000 से 2002 तक उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री रहे
2012 से 2017 तक विधायक रहे
2013 से 2015 तक उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं

 मार्च 2021 में अब प्रदेश की बागडोर संभाल रहे हैं 

तीरथ सिंह रावत का है संघ से पुराना रिश्ता

तीरथ सिंह रावत संघ के स्वयंसेवक और प्रचारक रहे हैं। संघ से वे भारतीय जनता पार्टी में आए हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड भाजपा में पिछले तीन दिनों से चल रही सियासी उठापठक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे एक दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र जीवन में ही हो गयी थी 

तीरथ सिंह रावत फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। वह चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) हैं। वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं।

पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।इसके पहले वर्ष 1983 से 1988 तक वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। तीरथ सिंह रावत के राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र जीवन में ही हो गई थी। वह हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे।

Share this content:

Exit mobile version