Site icon Memoirs Publishing

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मनाया शहीद दिवस 

Table of Contents

Toggle

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मनाया शहीद दिवस 

कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस मनाते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च 1934 को इन्कलाब जिंदाबाद के नारे को जीवंतता प्रदान करते हुए महान स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारियों के प्रेरणास्रोत तथा आजादी के दीवानों ने फांसी के फंदे को चूमा था। कहा कि आजादी के दीवानों की बदौलत ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी, कहा कि आजादी के दीवानों के बलिदान को किसी भी कीमत पर व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, संजय मित्तल, महावीर सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह गुंसाई, नसीम अहमद, हेमचंद्र पंवार, जीतेन्द्र भाटिया, बृजपाल सिंह नेगी, वीडी नवानी, विजय नारायण सिंह, पूरण चंद्र शर्मा, विजय रावत, अमित नेगी, सुखपाल शाह, कृष्ण चंद्र खंतवाल, बुद्धि प्रकाश, राम सिंह मौजूद थे।

Exit mobile version