Site icon Memoirs Publishing

गैरसैंण बवाल: सीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

गैरसैंण बवाल: सीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

 

देहरादून: सड़क की मांग को लेकर उत्तराखंड के भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन का घेराव करने जा रहे घाट क्षेत्र के लोगों सहित कांग्रेसी और यूकेडी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान मौजूद करीब चार हजार से अधिक लोग इकट्ठा हो गए और दिवालीखाल में जबरन बैरियर हटाकर आगे जाने का प्रयास करने लगे। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ीं, जिसमें कई आंदोलनकारी चोटिल हो गए। इससे आक्रोशित आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। यह देख पुलिस ने कई आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर मेहलचौंरी अस्थायी जेल भेज दिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

सीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

पूरे मामले पर सीएम त्रिवेन्द्र ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि गैरसैण के समीप दीवालीखाल में घाट ब्लाक के लोगों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन के बीच घटित घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसको गंभीरता से लिया गया है।सम्पूर्ण घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराए जाने के निर्देश दे दिए हैं; दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा।

Exit mobile version