Site icon Memoirs Publishing

उत्तराखंड में वाटर सेंचुरी बनाने में जुटा जीबी पंत हिमालयी संस्थान

उत्तराखंड में वाटर सेंचुरी बनाने में जुटा जीबी पंत हिमालयी संस्थान

 

अल्मोड़ा: देशभर में बढ़ते जल संकट की समस्या को देखते हुए अल्मोड़ा स्थित जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण एवं विकास संस्थान जल के संवर्धन व संरक्षण की योजना पर कार्य कर रहा है. जिसके तहत 12 हिमालयी राज्यों में संस्थान वाटर सेंचुरी बनाने के साथ ही सूख चुके जल स्रोतों को रिचार्ज करने के काम में जुटा हुआ है.

जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक किरीट कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन के तहत इंटीग्रेटेड वाटर मैनेजमेंट प्लान पर कार्य शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके तहत पानी की समस्या को दूर करने के लिए 12 हिमालयी राज्यों में कार्य किया जा रहा है. जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल जल अभ्यारण बनाये जाएंगे, बल्कि सूख चुके जल स्रोतों को पुनर्जीवित, बारिश के पानी संरक्षण व वेस्ट वाटर को उपयोग में लाया जाएगा.

वरिष्ठ वैज्ञानिक किरीट कुमार का कहना है कि अगर राज्य सरकारें चाहे तो इस प्रोजेक्ट को जलजीवन मिशन के तहत जोड़ सकती है

Exit mobile version