Site icon Memoirs Publishing

इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल से संबंधित 7 ठिकानों पर NIA की कार्रवाई

इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल से संबंधित 7 ठिकानों पर NIA की कार्रवाई

नई दिल्ली, एजेंसियां। इस्लामिक स्टेट (आईएस) मॉड्यूल के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency)  बड़ी कार्रवाई कर रही है। दिल्ली सहित देशभर के सात स्थानों पर एनआइए की छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक टेरर फंडिंग से जुड़ों मामलों में ये छापेमारी दिल्ली, केरल और कर्नाटक से संबंधित 7 जगहों पर की जा रही है।

एनआइए के एक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली, कर्नाटक और केरल के सात स्थानों पर कई एजेंसी सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसमें दिल्ली में जाफराबाद इलाके में छापेमारी चल रही है। इसके अलावा एनआइए की टीम बेंगलुरु में दो ठिकानों पर तलाशी कर रही है। इसके साथ ही केरल के कोच्चि और कुनूर में चार स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

सूत्र ने कहा कि जिन लोगों के परिसरों में छापेमारी चल रही है वो शिक्षित लोग हैं, जिन्हें कथित तौर पर आईएस समूहों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया है। सूत्र ने यह भी बताया कि जिन लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है, उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया जा सकता है।
Exit mobile version