Site icon Memoirs Publishing

सतपुली में होली के सरोबार में डूबे लोग खूब लगा रहे है रंग और गुलाल

होली मिलन समारोह आयोजित

सतपुली। व्यापार मंडल सतपुली की ओर से राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। शनिवार दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में कस्बे के विभिन्न महिला मंगल दलों, महिला समूह एवं पुरुष वर्ग द्वारा प्रतिभाग कर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। थडिया चौंफलों एवं पारंपरिक लोक गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर लोक गायक हेमंत बिष्ट ने कई प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। सभी प्रतिभागी समूहों को व्यापार मंडल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल सतपुली के अध्यक्ष जयदीप नेगी, प्रेम सिंह रावत, मनीष खुगशाल, चंद्र मोहन सिंह रावत, डबल मियां, गंगा सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Exit mobile version