Site icon Memoirs Publishing

सिद्धबली एक्सप्रेस के संचालन से पहले ही व्यापारियों का अनोखा विरोध

सिद्धबली एक्सप्रेस के संचालन से पहले ही व्यापारियों का अनोखा विरोध

कोटद्वार। कोटद्वार से दिल्ली के लिए आज से शुरू होने वाली सिद्ध बली जनशताब्दी एक्सप्रेस के शुरू होने से पहले ही कोटद्वार के व्यापारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया दरअसल व्यापारी इसका समय परिवर्तन की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं व्यापारियों का कहना है कि व्यापारिक दृष्टिकोण को देखते हुए ही ट्रेन का समय निर्धारित होना चाहिए था जिससे बाहर से आने जाने वाले लोगों को सहूलियत से पहाड़ों के लिए बसें भी मिल पाती हालांकि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही थी वही व्यापारी तब का अब इसका विरोध करता दिखाई दे रहा है व्यापारियों ने आज सड़कों पर उतर कर इसका विरोध किया व रेलवे स्टेशन पहुंचकर पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई व्यापारियों के इस प्रदर्शन के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा था कि कोटद्वार से ट्रेनों का संचालन होने से इलाके क का भी विकास होगा लेकिन व्यापारी अपनी मांग को लेकर ही ट्रेनों के संचालन पर सवाल खड़े कर रहे हैं

Exit mobile version