Site icon Memoirs Publishing

पिथौरागढ़ में फूटा कोरोना बम, मिले 24 संक्रमित

पिथौरागढ़। राज्य में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। वहीं, डीडीहाट तहसील के ओझा गांव में एक साथ 24 लोग कोरोना संक्रमित मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि होली के दौरान गांव में दिल्ली और अन्य जगहों से प्रवासी लौटे थे। जिनसे कई लोगों को संक्रमण फैला है। एक साथ बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस मिलने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट ने गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। फिलहाल गांव में किसी को जाने की इजाजत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी ग्रामीणों के सैम्पल भी लिए हैं। वहीं, पिथौरागढ़ के सीएमओ डॉ. हरीश पन्त ने लोगों से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। हरीश पन्त ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलने को कहा है। उन्होंने जनपद वासियों से पिछली बार की ही तरह कोरोना को मात देने में सहयोग करने की भी अपील की है।

Exit mobile version