Site icon Memoirs Publishing

देश में कोरोना के 1,31,968 नए मामले, 780 लोगों की मौत

देश में कोरोना के 1,31,968 नए मामले, 780 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. महाराष्ट्र में गुरुवार को 56,286 नए केस दर्ज किए गए और 376 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में भी 7,437 नए केस आए, जो इस साल एक दिन में संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक मामले हैं. संक्रमण के बढ़ते केस के बीच कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी होने का आरोप लगाया है. ओडिशा के वैक्सीनेशन इन्चार्ज ने बताया कि वैक्सीन की कमी के कारण दो दिनों से 700 टीकाकरण केंद्र बंद हैं. वहीं गुरुवार को बीएमसी ने दावा किया है कि वैक्सीन की कमी के कारण मुंबई के 25 निजी अस्पतालों में लोगों को टीके की डोज नहीं दी जा सकी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्‍य प्रदेश, तमिलनाडु. गुजरात, केरल और पंजाब इन 10 राज्‍यों में कोविड के नए मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. कुल नए मामलों का 84.21 फीसदी केस इन्‍हीं 10 राज्‍यों में दर्ज हुए हैं

Exit mobile version