Site icon Memoirs Publishing

ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग लगाते पकड़ा गया युवक

ऋषिकेश। शहर के नगर निगम डंपिंग ग्राउंड में लगातार आग लगने का मामला सामने आता रहता है। वहीं अब इस मामले में चैंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसमें यह पता चला है कि डंपिग ग्राउंड में लगने वाली आग खुद नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई जाती है। नगर निगम के सुरक्षा गार्ड ने आग लगाते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। हालांकि युवक गार्ड को देख मौके से फरार हो गया। लेकिन नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह ने मामले में फोटो उपलब्ध कराते हुए एक तहरीर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस सौंपी है। वहीं, नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग लगाने वाले युवक के नाम का खुलासा करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह ने बताया कि कई दिनों से डंपिंग ग्राउंड में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही थी। जिसमें कई बार फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाना पड़ा रहा था। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा रहा था। आग की बढ़ती घटना को देखते हुए डंपिग ग्राउंड की निगरानी के लिए एक सिक्योरिटी गार्ड को रखा गया था। जिसने आग लगाते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version