Site icon Memoirs Publishing

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली अधिकारियों की बैठक

देहरादून। काबीना मंत्री एंव जिला प्रभारी गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जारिये सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान पुरोला विधायक राजकुमार, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत और गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत भी वर्चुअल जुड़े। जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सभी अधिकारियों की बैठक लेते हुए क्षेत्रीय विधायकों से योजनाओं के प्रस्ताव लिए जाने के निर्देश दिये हैं। ताकि जनपद के सुनियोजित विकास के साथ जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किया जा सके। साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने चारधाम यात्रा की व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिये हैं। वहीं, विधायक गंगोत्री ने तिलोथ में सीवर पंप शीघ्र लगाने जोशियाड़ा में हेलीपैड हेतु चयनित भूमि का यूजेवीएनएल से एनओसी दिलाने, उत्तरकाशी और गंगोत्री में पार्किग हेतु धनराशि शीघ्र आवंटित करने की मांग की। बैठक में पुलिस अधीक्षक ददनपाल, डीएफओ दीपवहीं, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल माध्यम से श्रीदेव सुमन नगर मण्डल के वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति और आ रही समस्याओं पर वार्ता की गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कोविड संक्रमण के दौर में सभी पदाधिकारी और पार्षदगण कोविड गाइडलाइन का अनिवार्य तौर पर पालन करें। चंद आर्य, मुख्य विकास अधिकारी पिसी डंडरियाल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version