Site icon Memoirs Publishing

कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन हुए कोरोना संक्रमित

रुड़की। कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कांग्रेस के एक विधायक ने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। साथ ही कहा कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वो भी अपना कोविड टेस्ट कराकर अपने आपको क्वारंटाइन कर लें।
बता दें कि उत्तराखंड में बुधवार को आए कोरोना के मामले डरा देने वाले थे। बुधवार को प्रदेश भर में 1953 मामले सामने आए। वहीं सबसे ज्यादा मामले देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में सामने आए। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। साथ ही मरीजों की मौत के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को बीते 24 घंटे में 1953 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 13 मरीजों की मौत हुई है. साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार पार हो गई है।

Exit mobile version