Site icon Memoirs Publishing

देहरादून जिले के इन क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू घोषित

देहरादून जिले के इन क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू घोषित

देहरादून: देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए देहरादून जिले के नगर निगम क्षेत्र, ऋषिकेश, देहरादून और छावनी परिषद गढ़ी कैंट और क्लेमेंट टाउन में कोरोना का कर्फ्यू लगा दिया है। यह कर्फ्यू 26 अप्रैल सायं 7 बजे से 3 मई सुबह 5 बजे तक रहेगा। इसके तहत फल सब्जी की दुकान, डेयरी बेकरी की दुकान, राशन की दुकान, सस्ते गल्ले की दुकान है तथा पशु चारे की दुकानें अपराहन 4:00 बजे तक ही खुल सकेंगे। पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति और दवा की दुकान पूरे समय खुली रहेंगी, आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों व सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी के आवागमन की छूट होगी। प्लेन, ट्रेन व बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट रहेगी।

Exit mobile version