Site icon Memoirs Publishing

रामनवमी पर गंगा स्नान के लिए नही पहुंचे श्रद्धालु

हरिद्वार। महाकुंभ के दौरान बुधवार को रामनवमी का पर्व स्नान था। किन्तु दिल्ली में लॉकडाउन का असर कुंभनगरी हरिद्वार में भी देखने को मिला है। बुधवार को तीर्थनगर हरिद्वार में अधिकतर गंगा घाट खाली रहें। बेहद कम संख्या में भक्त स्नान के लिए पहुंचे । वहीं, मंगलवार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
आम दिनों कि तरह गंगा घाटों पर चहलपहल नहीं दिख दिखी। लॉकडाउन के चलते रामनवमी पर सीमित संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना पहले से ही थी। अगर दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ता है तो इसका प्रभाव चैत्र पूर्णिमा के अंतिम महाकुंभ स्नान पर भी दिख सकता है। कुंभनगरी में अचानक दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों का आवागमन थम गया है। खासकर साप्ताहिक कर्फ्यू के दिन यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। पिछले स्नान पर्वों पर दो-तीन दिन पहले यात्री हरिद्वार पहुंच जाते थे। हाईवे हाइवे पर भी वाहनों का रेला उमड़ पड़ता था। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ नगर आती थी।

Exit mobile version