Site icon Memoirs Publishing

न्यूज एंकर रोहित सरदाना का दिल का दौरा पड़ने से निधन

न्यूज एंकर रोहित सरदाना का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नई दिल्ली: आज तक चैनल के चर्चित एंकर और प्रसिद्ध पत्रकार रोहित सरदाना का निधन हो गया है।बताया जा रहा है कि रोहित कोरोना से संक्रमित थे। डाक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। अचानक इसी दौरान इन्हें हार्ट अटैक आ गया और बचाया न जा सका।रोहित के निधन की सूचना मिलते ही मीडिया जगत में मातम फैल गया है। किसी को इस मौत को लेकर यक़ीन नहीं हो रहा है।

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’

Exit mobile version