Site icon Memoirs Publishing

श्रीनगर बस डिपो में मोबाइल टावर को लेकर लोगों ने जताया विरोध

श्रीनगर बस डिपो में मोबाइल टावर को लेकर लोगों ने जताया विरोध

श्रीनगर: पौड़ी जनपद के श्रीनगर में परिवहन निगम के डिपो में किए जा रहे मोबाइल टावर के कार्य को लेकर लोगों ने अपना विरोध जाहिर किया है. बता दें, गड्ढे में एक निजी मोबाइल कंपनी ने टावर लगाने का कार्य किया जाना था, लेकिन इस विवाद के बाद अग्रिम आदेश तक टावर निर्माण को बंद करा दिया गया है.

दरअसल, काफी समय से परिवहन निगम के डिपो के परिसर में एक निजी कंपनी का टावर लगाने की प्रक्रिया के तहत कार्य चल रहा था. जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि परिवहन निगम ने टावर के लिए उक्त कंपनी को परमिशन दी थी. अब मामले में परिवहन निगम और नगरपालिका आमने-सामने आ गए हैं. नगर पालिका के अधिकारियों की मानें तो टावर लगाने के संबंध में पालिका से कोई एनओसी नहीं ली गयी.

मामले ने जब तूल पकड़ा तो टावर निर्माण पर रोक लगा दी गयी है. श्रीनगर डिपो में कार्यरत अशोक काला ने बताया कि उक्त कंपनी के पास टावर लगाने की परमिशन थी, जिसके कारण उन्हें कार्य करने दिया गया. जबकि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि टावर लगाने के संबंध में उनसे कोई एनओसी नहीं ली गयी है. उन्होंने बताया कि पूर्व में उक्त जगह पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार मल्टीपल पार्किंग प्रस्तावित है, जिसकी डीपीआर बन चुकी है. उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में परिवहन निगम से पत्राचार भी किया जायेगा.

Exit mobile version