Site icon Memoirs Publishing

प्रदेश में तीसरा विकल्प के तौर पर लांच होगी हम सबकी पार्टी

उत्तराख्ंड बदलेगा, मगर भावना पांडे की पार्टी बनने से
प्रदेश में तीसरा विकल्प के तौर पर लांच होगी हम सबकी पार्टी
बंदूूक उठाने वाला उठाएगा झाडू, ऐसे कैसे बदलेगा उत्तराखंड?

देहरादून। राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने पूर्व कर्नल अजय कोठियाल द्वारा आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की निंदा की है। कर्नल कोठियाल ने स्वार्थवश होकर यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल अब प्रदेश के लिए कलंक बन गये हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अवश्य बदलेगा लेकिन कर्नल कोठियाल के आम आदमी पार्टी से नहीं बल्कि भावना पांडे की हम सबकी पार्टी से बदलेगा। उनके अनुसार कर्नल कोठियाल ने आप ज्वाइन कर आंदोलनकारियों, शहीदों और राज्य के लिए अस्मत गंवाने वाली महिलाओं का अपमान किया है।

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि कर्नल कोठियाल ने म्यांमार में उत्तराखंड के लोगों से मजदूरी कराई है। एनजीओ के नाम से कई गोलमाल किया है। धामों में डोरमेट्री का भी होटलों जैसा किराया वसूला है। इसका खुलासा जल्द होगा। जल्द ही यह गुब्बारा फूटेगा। भावना पंाडे ने कहा कि आज राज्य का युवा बेरोजगारी से त्रस्त है। भ्रमित है। उसे सही राह नहीं सूझ रही है। ऐसे युवाओं को कर्नल कोठियाल गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। भावना ने कहा कि वो राज्य के युवाओं और महिलाओं को बचाएंगी। कर्नल ने सैनिकों और शहीदों का अपमान किया है। यदि कर्नल को राजनीति करनी थी तो अलग पार्टी बना लेते। केजरीवाल ने अन्ना हजारे समेत अपने सभी साथियों को धोखा दिया। इसके बावजूद कर्नल स्वार्थ से वशीभूत होकर आप में शामिल हो गये। आप का न तो संविधान है और न ही संस्कार। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं लेकिन ये सच नहीं होंगे। उन्होंने दावा किया कि अगली बार दिल्ली में केजरीवाल मुख्यमंत्री भी नहीं बन पाएंगे। भावना पांडे ने आप को चुनौती दी कि आप से हम सबकी पार्टी निपटेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर वह आप का साया नहीं पड़ने देंगी।

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि जल्द ही उनकी पार्टी हम सबकी पार्टी लांच होगी। उत्तराखंड अवश्य बदलेगा। हम सबकी पार्टी प्रदेश की महिलाओं, युवाओं और पूर्व सैनिकों को जगाने का काम करेगी। बदलाव तब होगा जब युवा और महिलाएं जागेंगी। उनहोंने कहा कि हम सबकी पार्टी समाज के सभी वर्गों की पार्टी होगी। समाज के उपेक्षित लोगों की पार्टी होगी और हम सुदूर गांव तक हाशिए पर छूट गये लोगों को विकास की मुख्यधारा तक लाने का काम करेंगे तब उत्तराखंड जरूर बदलेगा।

Share this content:

Exit mobile version