Site icon Memoirs Publishing

बागेश्वर के देवलचौरा और विजौरीझाल गॉव स्मार्ट विलेज के लिए चयनित

बागेश्वर के देवलचौरा और विजौरीझाल गॉव स्मार्ट विलेज के लिए चयनित

 

बागेश्वरः विकासखंड बागेश्वर की ग्रामसभा देवलचौरा और बिजौरीझाल गांव का नाम स्मार्ट गांव की सूची में आया है. स्मार्ट गांव के तहत इन गांवों की मूलभूत समस्याओं को दूर किया जाएगा. नए विकास योजनाओं का चयन कर दोनों गांवों की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा.

दिव्यांग शिविर का आयोजन

बागेश्वर में नुमाइश के मैदान में चल रहे दो दिवसीय मानसिक दिव्यांग का शिविर का समापन हो गया है. समापन के दौरान जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन ने प्रमाण पत्र वितरित किए. शिविर का लाभ 505 मानसिक दिव्यांगों तक पहुंचा. 461 को प्रमाण पत्र दिए गए. जिसके बाद अब उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा. जिले में 11 साल बाद मानसिक दिव्यांग शिविर लगा गया था.

समापन के दौरान जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि जिले में मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है.

Exit mobile version