Site icon Memoirs Publishing

कोरोना के हाहाकार के बाद मां धारी देवी मंदिर में पसरा सन्नाटा

श्रीनगर। कोरोना की दूसरी लहर के बीच भले ही हरिद्वार महाकुंभ में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा हो, लेकिन प्रदेश के बाकी कई मंदिरों से भक्तों ने दूरी बना ली है। श्रीनगर स्थित मां धारी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम हो गई है। गौर हो कि नवरात्रों के मौके पर भी धारी देवी मंदिर में श्रद्धालु दर्शन के लिए कम पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की कम संख्या के कारण स्थानीय व्यापारियों पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। मां धारी देवी मंदिर में आमतौर पर कच्चा नारियल प्रसाद के तौर पर चढ़ाया जाता है। लेकिन कोरोना के कारण पिछले कुछ दिनों से इस परंपरा को भी बंद कर दिया गया है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है।

Exit mobile version