Site icon Memoirs Publishing

सल्ट की जीत पर इतराए नहीं भाजपा: भावना पांडे

सल्ट की जीत पर इतराए नहीं भाजपा: भावना पांडे

कांग्रेस की गुटबाजी और सहानुभूति की लहर से जीती भाजपा

 आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में घुसने नहीं देंगे

देहरादून। राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत को सहानुभूति का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सुरेंद्र जीना ने यहां जनहित के कुछ काम किये थे और उनकी कोरोना से असमय मृत्यु हो गयी थी। इस कारण भाजपा को सहानुभूति का लाभ मिला। इसके अलावा कांग्रेस की आपसी गुटबाजी और कांग्रेस प्रत्याशी के पास धनाभाव के कारण भी भाजपा यह सीट जीत गयी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

 

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि सल्ट की जीत पर भाजपा को खुश नहीं होना चाहिए। यदि इस सीट पर सीएम तीरथ सिंह रावत चुनाव लड़ते तो संभवतः उन्हें हार का सामना करना पड़ता। महेश नेगी अपने भाई सुरेंद्र नेगी की असमय मृत्यु की सहानुभूति लहर में जीत गये। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा विरोधी लहर है। सल्ट में महेश जीना की जीत सहानुभूति लहर और कांग्रेस की गुटबाजी के कारण हुई। कांग्रेस के एक गुट ने उम्मीदवार गंगा पंचोली को हराने का काम किया। ये गुट हरदा को नीचा दिखाना चाहता था और चाहता था कि हरदा को 2022 के मिशन में हाईकमान से तवज्जो न मिले। इसके अलावा भाजपा ने उपचुनाव में जीत के लिए वोटों को खरीदने के लिए संसाधनों को झोंका और मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब और मुर्गों का सहारा लिया।

 

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे आम आदमी पार्टी पर भी जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि आप से दिल्ली संभल नहीं रही और अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहा है। दिल्ली लाशों के ढेर बन गयी है। उन्होंने कहा कि आप का एक प्रवक्ता कह रहा है कि उत्तराखंड में आप की टक्कर भाजपा से है। उन्होंने इस नेता को पोपट कहा और कहा कि वह आप को उत्तराखंड में घुसने नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने को चमकाने के लिए 150 करोड़ खर्च कर डाले, मोहल्ला क्लीनिकों पर 4500 करोड़ खर्च करने की बात कही लेकिन कोरोना काल में सरकार फेल हो गयी। केंद्र के साथ ही केजरीवाल सरकार भी दोषी है। भावना ने कहा कि केजरीवाल की आप उत्तराखंड की राजनीतिक और सामाजिक एकता को छिन्न-भिन्न कर देगी। हम नहीं चाहते हैं कि जो हाल दिल्ली का हुआ है वो उत्तराखंड का हो। उन्होंने कहा कि हम उत्तराख्ंाड को दूसरा पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे। केजरीवाल मुस्लिमों को सपोर्ट करता है। उत्तराखंड में पता नहीं कि किसको सीएम का चेहरा घोषित कर दें। हम उत्तराखंड को बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी को प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीतने देंगे।

 

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से कहा है कि वो पता करें कि माता मंगला इन दिनों कहां हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हंस फाउंडेशन को आगे आना चाहिए। भावना ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के प्रवासियों की मदद के लिए दो हेल्पलाइन बनाई हैं और यथासंभव प्रवासी उत्तराखंडियों की मदद की जा रही है।

Share this content:

Exit mobile version