Site icon Memoirs Publishing

भाजपा सत्ता में सत्ता का सुख भोगने नही बल्कि सत्ता के माध्यम से लोगो की सेवा करने के लिए आती: सुरेश भट्ट

भाजपा सत्ता में सत्ता का सुख भोगने नही बल्कि सत्ता के माध्यम से लोगो की सेवा करने के लिए आती: सुरेश भट्ट

भाजयुमो चलाएगा 1 मई से प्रदेश की 7950 ग्राम पंचायतों में जन जागरूकता अभियान :लटवाल

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष,और महामंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को प्रदेश महामंत्री  सुरेश भट्ट जी एवं  कुंदन लटवाल  प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तराखंड ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

भाजपा के माननीय प्रदेश महामंत्री  सुरेश भट्ट  ने सभी जिला अध्यक्षों एवं जिलों के प्रभारियों से “सेवा ही संगठन”2 के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोरोना काल के दौरान प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो में किये जा रहे सेवा कार्यों का वर्त लिया एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया

सुरेश भट्ट  ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पुरे कोरोना काल मे संवेदना के साथ काम किया है उन्होंने कहा जब लोग कोविड से भयभीत थे तब युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आगे आकर पीड़ितों की सेवा की।
उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कहा कि कार्यक्रम फ़ोटो खिंचवाने के लिए नही होने चाहिए कहा की आप लोग जो भी सेवा कार्य करे पुरी संवेदना के साथ करें।

भट्ट  ने कहा आप लोग भाजपा के आने वाले नेता है और पार्टी की रीति नीति बताते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जो सत्ता में सत्ता का सुख भोगने नही आती बल्कि सत्ता के माध्यम से लोगो की सेवा करने के लिए आती है।उन्होंने कहा इस कोरोना काल मे हर कार्यकर्ता जन सेवा में लगा है।

सुरेश भट्ट ने कहा प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को लेकर युवा मोर्चा अपनी योजना बनाये की ग्रामीण इलाकों में कोरोना का प्रकोप कम से कम हो और जिन गांवों में कोविड पांव पसार रहा है वहां जो लोग वायरल बुखार से परेशान हैं व उन्हें कोरोना महामारी से बचने को लेकर जागरूक करना।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा की मेरा गांव कोरोना मुक्त के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश की 7950 ग्राम पंचायतों में 3-3 कार्यकर्ताओं को एक-एक ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी दे दी है। जिनका कार्य होगा कि उन गांव में जो लोग कोरोना पीड़ित है या किसी भी अन्य बीमारी से पीड़ित है उनकी सेवा करना लोगो को निरन्तर जागरूक करना।

लटवाल ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों का चेकअप करेगें ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही ऑक्सीजन लेवल देखने के साथ ही उन्हें दवाईयां भी उपलब्ध करवाएंगे।
उन्होंने कहा 1 मई से 12 मई तक प्रदेश की 7950 ग्राम पंचायतों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जन जागरूकता अभियान चलाएंगे।

 

Share this content:

Exit mobile version