Site icon Memoirs Publishing

मुख्यमंत्री रावत ने मौनपालकों को दी बधाई

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत जी ने अंतर्राष्ट्रीय मौनपालन दिवस पर प्रदेशवासियों एवं मौनपालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोविड-19 की इस मुश्किल की घड़ी में मौन उत्पाद शहद, मौनपराग, मौनीगोंद, शाहीजेली का प्रभाव रोग प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि मौनपालन रोजगार का भी एक अच्छा जरिया है। मौनपालन के लिए राज्य सरकार द्वारा मुधग्राम योजना चलाई जा रही है। समय-समय पर मौनपालन का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मौनपालन के लिए सरकार की योजनाओं को लाभ अवश्य उठायें।

Exit mobile version