Site icon Memoirs Publishing

द्वारीखाल क्षेत्र में मैक्स दुर्घटना में तीन की मौत

द्वारीखाल क्षेत्र में मैक्स दुर्घटना में तीन की मौत

मनोज नोडियाल कोटद्वार
कोटद्वार। पौड़ी जिले के द्वारीखाल के अंतर्गतसिलोगी-जाखणीखाल-अमोला मोटर मार्ग पर बीती रात हुई मैक्स दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।घटना देर रात बतायी जा रही है, जानकारी के मुताबिक ग्राम अमोला निवासी सतपाल सिंह पुत्र माल सिंह, कलम सिंह पुत्र बचन सिंह व राहुल सिंह पुत्र मातबर सिंह रात सिलोगी से अपने गांव अमोला की ओर जा रहे थे। मैक्स वाहन को सतपाल सिंह चला रहा था। इस बीच ग्राम बड़ेथखाल के समीप अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरे खड्ड में जा गिरा। ग्राम बड़ेथखाल के ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी, प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से दुर्घटना में घायल तीनों व्यक्तियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मृतको के परिजनों के साथ खड़ा हूँ, मेरी सरकार से मांग है कि तत्काल प्रभाव से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाए, ब्लॉक प्रमुख ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की जिसके बाद मृतकों का पोस्टमार्टम चैलूसैंण में ही होगा।

Exit mobile version