Site icon Memoirs Publishing

केंद्र में राज्य मंत्री बने नैनीताल से सांसद अजय भट्ट, मिली ये अहम जिम्मेदारी

केंद्र में राज्य मंत्री बने नैनीताल से सांसद अजय भट्ट, मिली ये अहम जिम्मेदारी

देहरादून (संवाददाता)। नैनीताल से बीजेपी के सांसद अजय भट्ट को केंद्र में राज्यमंत्री बनाया गया है। मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में उन्हें जगह मिली है। भट्ट को पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री का अहम पद दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नैनीताल सांसद अजय भट्ट को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि अजय भट्ट के केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने से राज्य को निश्चित रूप में लाभ मिलेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सांसद अजय भट्ट सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मंत्र को साकार करने में अपना योगदान देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि वह बाबा केदार से सांसद अजय भट्ट की सफलता की कामना करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने सांसद अजय भट्ट के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सांसद का केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना गौरव की बात है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सांसद भट्ट को दायित्व मिलने से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।

 

Exit mobile version