Site icon Memoirs Publishing

भंग करें देवस्थानम बोर्ड, तीर्थ पुरोहितों की चेतावनी

भंग करें देवस्थानम बोर्ड, तीर्थ पुरोहितों की चेतावनी

गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों का देवस्थानम बोर्ड के विरोध में क्रमिक अनशन जारी है। वहीं नये मुख्यमंत्री बनते ही गंगोत्री तीर्थ पुरोहित राकेश सेमवाल का कहना है की उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अभी भी सबक लें लेना चाहिए, यह चारों धाम के तीर्थ पुरोहितों का श्राप है जो उत्तराखंड सरकार पर लग चुका है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह मुख्यमंत्री बदल रहे हैं वहीं इनके अंदर ही इतनी फूट पड़ जाएगी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 2022 का चुनाव में पार्टी संभालना भारी पड़ जाएगा। तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनने की बधाई दी और उन से निवेदन किया कि देवस्थानम एक्ट पर पुनः विचार करें नहीं तो आप की सरकार और आपकी पार्टी की स्थिति इससे दयनीय हो जाएगी और आने वाले 2022 का चुनाव में उत्तराखंड मैं भारतीय जनता पार्टी का एक भी विधायक नहीं जीत पाएगा, यह चारों धाम तीर्थ पुरोहितों का अब लगा श्राप तुम पर लग चुका है।

 

Exit mobile version