Site icon Memoirs Publishing

भारी बारिश के चलते बकरालवाला में पुल टूटा

देहरादून।  देर रात से चल रही बारिश के चलते दून स्थित बकरावाला क्षेत्र में एक पुल टूट गया है। यह एक छोटी पुलिया थी, जिस पर चौपहिया वाहन भी चलते थे।
सूचना मिलने के बाद सुबह बकरालवाला में भारी बारिश से उत्पन्न क्षति के कारण टूटे हुए पुल का निरीक्षण किया। मौके पर ही पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम के अधिकारियों को पुल के नव-निर्माण हेतु निर्देशित किया। शीघ्र ही इस पुल का निर्माण कार्य आरंभ होगा। ज्ञातव्य रहे कि पुल की स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने विगत दिनों पुल के दोनों तरफ दीवार का निर्माण करवाया था, जिसका मकसद स्पष्ट था कि पुल के गिरने पर किसी तरह का भी नुकसान ना हो।
तत्कालीक रूप से बारिश के पानी निकासी हेतु पुल के निकट क्षेत्र में अधिकारियों को त्वरित गाटर स्थापित करने के भी निर्देश दिए, जिससे कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
मौके पर स्थानीय पार्षद डॉ विजेंद्र पाल सिंह , नगर निगम के एक्स/एन अनुपम भटनागर , पीडब्ल्यूडी के जोशी , नगर निगम के जे.ई कर्मवीर सिंह एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Exit mobile version