Site icon Memoirs Publishing

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने डीए बढ़ाने का किया फैसला

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने डीए बढ़ाने का किया फैसला

नई दिल्ली । केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट समिति ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों को दी जाने वाली महंगाई राहत को 1 जुलाई 2021 से बढ़ाकर 28% करने की मंजूरी दे दी है, जो मूल वेतन/पेंशन के 17% की मौजूदा दर में 11% की वृद्धि को दर्शाता है।

कोविड-19 महामारी से उत्‍पन्‍न हुई अप्रत्‍याशित स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों को दी जाने वाली महंगाई राहत (DR) की तीन अतिरिक्त किस्त, जो 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई .2020 और 1 जनवरी 2021 से देय थीं, पर रोक  लगा दी गई थी।

अब सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों को दी जाने वाली महंगाई राहत को 1 जुलाई 2021 से बढ़ाकर 28% करने का निर्णय लिया है, जो मूल वेतन/पेंशन के 17% की मौजूदा दर में 11% की वृद्धि को दर्शाता है।

Exit mobile version