Site icon Memoirs Publishing

कन्हैया के जन्म का साक्षी बनने को उमड़े लाखों भक्त, मथुरा में विशेष आयोजन

ddddddd कन्हैया के जन्म का साक्षी बनने को उमड़े लाखों भक्त, मथुरा में विशेष आयोजन
लखनऊ, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को प्रदेश में उल्लास का माहौल बना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश शासन ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने के लिए सोमवार नाइट कर्फ्यू के प्रतिबंधों की बेड़ियां तोड़ दी हैं। हर ओर वातावरण कृष्णमय है। ब्रजभूमि में तो जैसे रात ही नहीं हुई, पालनहार जन्म के इंतजार में श्रद्धा की पलकों ने झपकना छोड़ दिया। इस बार के जन्मोत्सव पर अद्भुत संयोग बना। द्वापर में जब कंस की कारा में कन्हाई ने जन्म लिया, तो जयंती और सर्वार्थ सिद्धि योग था। इस बार भी यही योग बना। लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण का 5248वां जन्मोत्सव है। लाला के आगमन की खुशियां ब्रज के हर घर में सुबह से पसरी थीं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह छह बजे मंगला आरती के बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई। भागवत भवन में युगल सरकार जब रेशम, जरी, लता-पताओं से सजी हरिचंद्रिका पोशाक पहन इठलाए, तो श्रद्धालु छवि निहार धन्य हो गए। जैसे-जैसे रात गहराती रही, उल्लास चरम की ओर बढ़ता गया। पूरे परिसर में सुगंधित द्रव्य का छिड़काव हुआ।मथुरा में जेल के कैदी भी जन्माष्टमी मनाते हैं। वे गाते हैं, नृत्य करते हैं और संगीत वाद्ययंत्र बजाते हैं। यूपी के डीजी जेल आनन्द कुमार ने मथुरा जेल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव को वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि भगवान कृष्ण जी की नगरी मथुरा की जिला जेल में निरुद्ध दो रूसी नागरिक जन्माष्टमी पर्व पर कृष्ण भक्ति में सराबोर झूमते हुए। मथुरा में रहते हुए अच्छी खासी हिंदी भी सीख चुके हैं।

Share this content:

Exit mobile version